गुड़गांव, जनवरी 2 -- गुरुग्राम। भोंडसी स्थित आरबीएसएम पब्लिक स्कूल में चल रहे बजरंग दल शौर्य प्रशिक्षण में दो जिले के युवाओं का शारीरिक, मानसिक-आध्यात्मिक विकास किया जाएगा। इसमें प्रशिक्षण देकर माता व बहन-बेटियों की सुरक्षा, गौ सेवा, धार्मिक-सामाजिक संरक्षण पर दिया रहा है। इससे प्रतिभागियों को वैचारिक सुदृढ़ता के सत्र भी आयोजित जाएगा। प्रशिक्षण में विश्व हिंदू परिषद हरियाणा प्रांत के प्रांत मंत्री वरुण कुमार, गुरुग्राम जिला मंत्री सुरेंद्र तंवर तथा मानेसर जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार आदि ने युवाओं को प्रशिक्षण दिया। परिषद के प्रांत मंत्री वरुण कुमार ने बजरंग दल के कार्यक्षेत्र व विश्व हिंदू परिषद का परिचय विषय पर मार्गदर्शन किया। उन्होंने गुरुग्राम, मानेसर तथा नूंह क्षेत्र से आए प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि बजरंग दल युवा शक्ति के श...