रांची, फरवरी 24 -- रांची। अबुआ दिशोम बजट पर राज्य के युवाओं की मिली-जुली प्रतिक्रिया है। युवाओं का एक बड़ा वर्ग इस बजट को रोजगार के मोर्चे पर निराशाजनक मान रहा है। उनका तर्क है कि बजट में बेरोजगारी दूर करने के लिए किसी ठोस कार्ययोजना या सरकारी नियुक्तियों के स्पष्ट रोडमैप का अभाव है, जिससे छात्र खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। वहीं, एक पक्ष सरकार की दूरगामी सोच की सराहना कर रहा है। पर्यटन के क्षेत्र में ग्लास ब्रिज और रोप-वे जैसी आधुनिक सुविधाओं के विस्तार तथा सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के माध्यम से शिक्षा की नींव मजबूत करने के प्रयासों को राज्य की प्रगति के लिए मील का पत्थर बताया जा रहा है। :: कोट :: बजट में रोजगार और नियुक्तियों के लिए कोई ठोस योजना नहीं है। विश्वविद्यालय के नाम पर युवाओं को केवल सांत्वना देकर ठगने का प्रयास किया गया है। ...