हरिद्वार, मार्च 23 -- द विनिंग एज सोसाइटी की ओर से रविवार को आयोजित एक साइक्लोथॉन में क्लीन एंड ग्रीन इंडिया, नशा मुक्त समाज और फिटनेस जागरूकता के मुद्दों पर जोर दिया गया। इस आयोजन में आईएमए सहित विभिन्न साइक्लिस्ट समूहों ने भाग लिया। संस्था की चेयरपर्सन विभूति राज्यलक्ष्मी जंदेव ने कहा कि यह उनकी तीसरी साइक्लोथॉन है। उन्होंने दो दशकों से क्लीन एंड ग्रीन इंडिया थीम पर काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड की आबोहवा खराब होती जा रही है और युवाओं में बढ़ता स्क्रीन टाइम और नशे की आदत उन्हें फिटनेस के प्रति उदासीन बना रहा है। रैली का शुभारम्भ संस्था की चेयरपर्सन विभूति राज्यलक्ष्मी जंदेव, संस्थापक कुंवर प्रशांत जंदेव और लुमिनस की आराधना दुबे ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.