लोहरदगा, अगस्त 25 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा झारखंड के नौजवानों को अपना सपना बड़ा करना होगा। हमें शैक्षणिक प्रतिस्पर्धा को बढ़ाना होगा। हमें शिक्षा और रोजगार जैसे पहलुओं पर अपना ध्यान केंद्रित करना होगा। आज के दौर में सामाजिक एकजुटता के साथ राजनीतिक प्रतिनिधत्व में अपनी उपस्थिति को सुनिश्चित करने के लिए हमें नए विचारों के साथ आगे बढ़ना होगा। सामाजिक सद्भाव के साथ राजनीतिक भागीदारी को नया स्वरूप देना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। उक्त बातें झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री और आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने लोहरदगा में कहीं। वह रविवार को लोहरदगा में लव-कुश महासभा द्वारा आयोजित लव- कुश जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि नगर भवन में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को यह समझना होगा कि भविष्य की ज़िम्मेवारियां हमारे ऊपर है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.