रिषिकेष, जनवरी 21 -- तीर्थनगरी ऋषिकेश में बसंतोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। बसंतोत्सव के दूसरे दिन की शुरूआत सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुई। साइकिल दौड़ में एनडीएस स्कूल के भानू पयाल चैंपियन बने। दंगल में विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों ने अपने दांवपेंच से लोगों को आकर्षित किया। बुधवार को श्री भरत मंदिर पब्लिक स्कूल में बसंतोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम 2026 का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल ने किया। उन्होंने भरत मंदिर सोसायटी द्वारा निरंतर आयोजित किए जा रहे शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजनों की प्रशंसा करते हुए आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। जिसके तहत भारत की समृद्ध एवं विविध सांस्कृतिक परंपराओं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.