उरई, दिसम्बर 28 -- उरई। डकोर के टिमरो स्थित सुदर्शन तालाब के आसपास स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर अनुरागिनी संस्था ने श्रमदान स्वच्छता कार्यक्रम किया। सभी ने श्रमदान कर तालाब के चारों ओर जमा प्लास्टिक कचरा, झाड़ियां, पॉलिथीन एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री को हटाया। तालाब के आसपास फैली गंदगी को साफ कर जलस्रोतों के संरक्षण के प्रति ग्रामीणों में जागरूकता उत्पन्न करना था। कार्यक्रम में अनुरागिनी संस्था के पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों, ग्रामवासियों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। स्वच्छता अभियान के दौरान यह संदेश दिया गया कि तालाब केवल जल संग्रह का साधन नहीं, बल्कि गांव की जीवनरेखा हैं, जिनका संरक्षण हम सभी का नैतिक दायित्व है। इस सराहनीय पहल में जनपद के जिला पंचायत अधिकारी राम अयोध्या प्रसाद, सहायक विकास अधिकारी पंचायत डकोर नरेश चंद्र द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.