लखीसराय, फरवरी 21 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद के वार्ड संख्या 20 स्थित पासवान टोला में लाइब्रेरी की समस्या की ओर छात्रों, युवकों आदि ने ध्यान दिलाया। नगर परिषद के सभापति प्रतिनिधि सजन कुमार और कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार को शुक्रवार को इन छात्रों तथा युवकों ने ध्यान दिलाया। युवकों ने कहा कि लाइब्रेरी भवन नहीं रहने के कारण बच्चों को काफी परेशानी होती है, इसलिए लाइब्रेरी का अपना भवन व इंटरनेट की सुविधा होनी चाहिए। वार्ड पार्षद रौशन झा एवं छात्रों ने पदाधिकारी और सभापति प्रतिनिधि को बुके व चादर देकर सम्मानित किया तथा कहा कि प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी होती है। नया भवन बनना चाहिए। बिजली कटने पर इन्वर्टर की आवश्यकता पड़ती है। लेपटाप की संख्या की कमी है। मेल करने में रिचार्ज करना पड़ता है। कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि फिलहाल व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.