वाराणसी, फरवरी 19 -- वाराणसी, संवाद। मेरा युवा भारत की तरफ से लोहता में आयोजित सात दिवसीय जनजातीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का संकल्प लिया। आयोजन में विभिन्न राज्यों से आए जनजातीय युवाओं को वाराणसी की सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक स्थलों और आध्यात्मिक परंपराओं से परिचित कराया गया। मुख्य अतिथि स्वामी हरि प्रकाशानंद ने युवाओं को संयम, संस्कार और संकल्प का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि उपनिदेशक मेरा युवा भारत (गाजीपुर) कपिल देव राम, जिला युवा अधिकारी संत रविदास नगर रामगोपाल सिंह चौहान ने भी युवाओं को संबोधित किया। संयोजन और धन्यवाद जिला युवा अधिकारी यतेन्द्र सिंह और संचालन सृजन चतुर्वेदी ने किया। अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, पुरस्कार राशि और स्मृति चिह्न दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...