पूर्णिया, फरवरी 11 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ युवाओं को आगे लाने की दिशा में मंगलवार को ब्रजमोहन ठाकुर विधि महाविद्यालय जागरूकता का केंद्र बन गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश पर यहां बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष कन्हैयाजी चौधरी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य फोकस कानून के छात्रों को सिर्फ जानकारी देना नहीं बल्कि उन्हें सामाजिक बदलाव का भागीदार बनाना था। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिवसुनील कुमार ने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद करते हुए कहा कि बाल विवाह रोकने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने बाल विवाह प...