लखीमपुरखीरी, जनवरी 26 -- जेबीगंज, संवाददाता। कस्बा में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। सैकड़ों युवाओं ने बाइक से तिरंगा झंडा हाथ में लेकर रैली निकाली साथ ही नारे लगाए। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा में युवाओं का हुजूम कस्बा में उमड़ पड़ा। यात्रा का नेतृत्व कस्बा के युवा नेता अभिषेक बाजपेयी ने किया। आसपास के 12 गांवों में यात्रा निकाली गई। अभिषेक बाजपेयी ने युवाओं से कहाकि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। आज की यह यात्रा केवल एक जुलूस नहीं, बल्कि हमारे उन वीर शहीदों को श्रद्धांजलि है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। हमें खुशी है कि हमारे कस्बे के युवा इतनी बड़ी संख्या में राष्ट्रवाद के इस उत्सव में शामिल हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...