नैनीताल, फरवरी 11 -- नैनीताल, संवाददाता। मेरा युवा भारत नैनीताल, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आयोजित पांच दिवसीय अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को युवाओं को नैना पीक तक ट्रैकिंग कराई गई। मेरा युवा भारत की उप निर्देशिका डॉल्वी तेवतिया ने बताया कि कार्यक्रम में 37 युवा प्रतिभाग कर रहे हैं। ये सभी बिहार के मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पटना, वैशाली एवं बेगूसराय के हैं। उनके साथ ग्रुप लीडर मुजफ्फरपुर से चंदन व वैशाली से श्वेता भी हैं। बुधवार की सुबह युवाओं को योग की जानकारी देने के बाद नैना पीक की ट्रैकिंग कराई गई। केएमवीएन की ओर से सभी प्रतिभागियों को स्नोव्यू तक रोपवे का निशुल्क सफर कराया गया। साहसिक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों के बाद शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें सभी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.