मुजफ्फरपुर, जनवरी 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम बेला के द्वारा सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि डीएम सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि आज युवाओं को स्वामी विवेकानंद से सीख लेने की आवश्यकता है। आश्रम के सचिव स्वामी भावात्मानन्द महाराज ने बताया कि यह कार्यक्रम खासकर बच्चों और युवाओं को स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों, विचारों से अवगत कराकर उनमें नई ऊर्जा का संचार करना था। इस मौके पर 221 छात्र-छात्राओं को सोमवार को पुरस्कृत भी किया गया। प्रो. रिपुसूदन प्रसाद श्रीवास्तव, प्रो. मधु सिंह, डॉ. जीके ठाकुर, दीपक कुमार, प्रो. हरिनारायण पाण्डेय ने भी अपने विचार रखे। मंच संचालन डॉ. भारती सेहता ने किया। पुरस्कार वितरण प्रो. सलोनी भारती, प्रो मंजू, प्रो. अमरेन्द्र ठाकुर, आदित्य कुमार, साकेत कुमार, आलोक कुमा...