देहरादून, जनवरी 1 -- देहरादून। डीएवी इंटर कॉलेज, करनपुर द्वारा कालिदास मार्ग स्थित सैनिक विश्राम गृह में आयोजित एनएसएस शिविर के माध्यम से युवाओं को सेवा, संस्कार और सामाजिक दायित्व का संदेश दिया गया। शिविर में नशामुक्ति, स्वच्छता और मतदाता जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि एनएसएस शिविर युवाओं के चरित्र निर्माण का सशक्त माध्यम हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. ए.के. श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...