संतकबीरनगर, जनवरी 8 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मनाए जा रहे विवेकानंद युवा सप्ताह के क्रम में बुधवार को पीआरडी जवान व मंगल दलों के परेड निकाली गई। परेड को प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। परेड दीवानी कचहरी से होकर स्टेडियम गेट व बाईपास खलीलाबाद तक गई। उन्होंने कहा कि विवेकानंद जयंती युवाओं को सशक्त बनाने को प्रेरित करती है। उन्होंने पीआरडी जवान व मंगल दल के सदस्यों को जीवन को हां, नशे को ना की शपथ दिलाई। प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने कहा कि इस समय प्राधिकरण द्वारा विगत पांच जनवरी से 12 जनवरी तक विवेकानंद युवा सप्ताह मनाया जा रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय विधिक सेवा नई दिल्ली द्वारा निर्देशित कार्यक्रम में सहभागिता बनने की अपील कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.