देवरिया, फरवरी 2 -- देवरिया। भारतवर्षीय गोंड आदिवासी महासभा की बैठक रविवार को सिंचाई डाक बंगला के प्रांगण में हुई। इसमें समाज की समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही गोंड समाज की युवा पीढ़ी को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया। प्रदेश महासचिव रामधनी गोंड ने समाज की पहचान संगठन के संघर्षों की बदौलत है। भाजपा केंद्रीय और प्रदेशीय स्तर पर गोंड आदिवासियों के कल्याण के लिए कृत संकल्पित है। जिलाध्यक्ष मुंशी प्रसाद गोंड ने बताया कि कोई व्यक्ति जिले में बाहर से आकर गोंड आदिवासियों की संवैधानिक अधिकारों से छेड़छाड़ करता है तो, उसे बर्दाश्त नहीं जाएगा। शासन-प्रशासन के सहयोग से उसका मुंहतोड़ जवाब भी दिया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ गोंड, ओमप्रकाश गोंड आदि ने संबोधित किया। इस दौरान जयनन्द प्रसाद गोंड, डॉ. कलावती गोंड, जयप्रकाश गोंड, डॉ. रामदुलारे गोंड, उमे...