कानपुर, फरवरी 4 -- कानपुर। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के क्रियान्वयन में बैंकों की उदासीनता पर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने सख्त रुख अपनाया। सरसैयाघाट स्थित नवीन सभागार में बुधवार को समीक्षा बैठक के दौरान कई बैंकों की लापरवाही सामने आई। एक भी ऋण वितरित न करने पर डीएम ने स्पष्ट कहा कि यह कतई बर्दाश्त नहीं होगा। ऐसे बैंकों की शिकायत उनके आला अधिकारियों से की जाएगी। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने भी योजना के प्रति बैंकों के लचर रवैये का मामला उठाया था। समीक्षा में सामने आया कि यस बैंक, कोटक महिंद्रा, इंडसइंड और बंधन बैंक को वित्तीय वर्ष 2025-26 में 40-40 युवाओं को ऋण देने का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन इन बैंकों ने अब तक एक भी लोन मंजूर नहीं किया। वहीं आईडीबीआई बैंक ने 40 के लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 7 व बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने 40 के सापेक्ष मह...