पटना, फरवरी 14 -- राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति का साधन नहीं, बल्कि जनसेवा, धैर्य, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व का मार्ग है। युवा राजनीति को सकारात्मक दृष्टि से देखें और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। शिक्षित युवाओं के राजनीति में आने से माहौल बदलेगा। युवाओं में धैर्य जरूरी है। कॅरियर चुनते समय युवाओं को रुचि के साथ आजीविका के पहलू पर भी गंभीरता से विचार करना चाहिए। सजग नागरिक ही सशक्त लोकतंत्र का निर्माण करते हैं। ये बातें शनिवार को बिहार सरकार के जल संसाधन, संसदीय कार्य, सूचना एवं जनसंपर्क व भवन निर्माण मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहीं। वे बीडी कॉलेज की ओर से अधिवेशन भवन सभागार में द्वितीय भुवनेश्वरी दयाल स्मृति व्याख्यान में बोल रहे थे। व्याख्यान का विषय 'भारतीय लोकतंत्र में कॅरियर के रूप में राजनीति'था। मौके पर पाटलिपुत्र विवि के कुलप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.