नोएडा, फरवरी 7 -- नोएडा। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं को 15 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही कंपनियों को प्रत्येक अतिरिक्त रोजगार सृजन पर तीन हजार रुपये प्रति माह तक का प्रोत्साहन मिलेगा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के अनुसार प्रोत्साहन राशि योजना के तहत पहली किस्त 15 से 31 मार्च के बीच मिलेगी। दूसरी किस्त इसके छह माह बाद दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...