मेरठ, अप्रैल 5 -- मेरठ। रालोद युवाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन को बूथ स्तर तक खड़ा करेगा। 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर युवा रालोद बड़े कार्यक्रम करेगी। यह जानकारी रालोद युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनय चौधरी ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक के बाद दी। उन्होंने बताया कि आज युवा रालोद के संगठन की समीक्षा की है। संगठन को बूथ स्तर से ले जाने की रुपरेखा बनाई जा रही है। सेक्टर और बूथ अध्यक्ष बनाकर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। आगामी 6 मई को चौधरी अजित सिंह की पुण्यतिथि से लेकर 29 मई तक पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि तक युवा रालोद कार्यक्रम करेगा। इससे पहले युवा रालोद के जिलाध्यक्ष प्रशांत चौधरी ने संगठन की जानकारी दी। संचालन जिला पंचायत सदस्य प्रताप लोईया ने किया। बैठक मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.