चम्पावत, जनवरी 24 -- चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला सभागार में युवाओं को निष्पक्ष मतदान करने की शपथ दिलाई। इस विभिन्न विद्यालयों में हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। स्लोगन प्रतियोगिता में खुशी, चित्रकला में शिफा व अपूर्वा और निबंध प्रतियोगिता के विजेता अमित सिंह को पुरस्कार दिए। इसके अलावा दिया महर और दिया रावत को बेहतर कार्य करने पर सम्मानित किया। विद्यार्थियों और नागरिकों को मतदाता पंजीकरण, मतदान प्रक्रिया और निर्भीक मतदान के महत्व की जानकारी दी। आठ नए मतदाताओं को वोटर आईडी कार्ड दिए। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.