रांची, फरवरी 18 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी युवाओं को रोजगार नहीं, बल्कि धर्म के धंधे में लगाना चाहते हैं। यही वजह है जब महागठबंधन सरकार युवाओं को नियुक्ति पत्र दे रही है तो वे चिड़चिड़ेपन का शिकार हो रहे हैं। झारखंड के युवाओं के हाथों में भाजपा का झंडा देकर सरकार का विरोध कराने की इनकी मंशा पर ओले पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 289 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरण पर बाबूलाल मरांडी द्वारा सरकार की आलोचना सही नहीं है। अभी नियुक्ति पत्र वितरण की सिर्फ शुरुआत हुई है तो बाबूलाल मरांडी बेचैन हो रहे हैं। उन्हें अपने दिल को मजबूत कर लेना चाहिए, क्योंकि निकट भविष्य में ऐसे दिन लगातार देखने को मिलेंगे, तब पता नहीं उनका क्या होगा। झारखंड को जलाने और युवाओं को भड़कान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.