बोकारो, मई 13 -- बोकारो, प्रतिनिधि। मेरा युवा भारत युवा कार्य व खेल मंत्रालय, भारत सरकार देशभर के युवाओं को नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक के रूप में पंजीकरण करने के लिए सक्रिय रूप से प्रेरित कर रहा है। यह जानकारी देते हुए जिला युवा अधिकारी गौरव कुमार ने बताया इस पहल का उद्देश्य एक प्रशिक्षित, उत्तरदायी और सक्षम स्वयंसेवक बल तैयार करना है। जो प्राकृतिक आपदाओं, दुर्घटनाओं, सार्वजनिक आपात स्थितियों व अन्य अप्रत्याशित घटनाओं के समय नागरिक प्रशासन की सहायता कर सके। नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक स्थानीय प्रशासन को विभिन्न सेवाएं प्रदान कर इस दिशा में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया पंजीकरण प्रक्रिया सरल है। माई भारत के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से की जा सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.