बागपत, जनवरी 19 -- दाहा। दाहा गांव में सतेंद्र आर्य के आवास पर सोमवार को क्षेत्र के गणमान्य लोगों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सोमपाल सिंह ने कहा कि आज युवा पीढ़ी में नशे की लत बढ़ती जा रही है। सभी को नशे के खिलाफ एकजुट होकर जन जागरण अभियान चलाना होगा। बताया कि युवाओ में बढ़ रही नशाखोरी को लेकर 25 जनवरी को आर्य समाज दाहा में एक पंचायत बुलाई गई है जिसमें मुख्य वक्ता जाट महासभा बागपत के जिलाध्यक्ष एडवोकेट सोमेंद्र ढाका होगें। बैठक में सतेंद्र सिंह, यतेंद्र आर्य, पप्पन राणा, राजवीर, अमरपाल राणा, कंवरपाल आर्य, सुरेंद्र, प्रवीण, जितेंद्र राणा, नरेंद्र, विपिन, बिजेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.