बिजनौर, जनवरी 2 -- ब्लॉक कार्यालय परिसर स्थित डबाकरा हॉल में शुक्रवार को विदुर प्रेरणा कैफे एवं नवनिर्मित मुख्य द्वार का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। लोकार्पण अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी एवं जिलाधिकारी जसजीत कौर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर विदुर प्रेरणा कैफे तथा नवनिर्मित मुख्य द्वार का शुभारंभ किया। मौसम चौधरी ने कहा कि सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देते हुए लगातार ठोस कदम उठा रही है। युवाओं को नशे की लत से दूर रखने, उन्हें उच्च एवं तकनीकी शिक्षा से जोड़ने तथा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अनेक प्रभावी योजनाएं लागू की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि विदुर प्रेरणा कैफे युवाओं के लिए मार्गदर्शन, परामर्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.