सीवान, अगस्त 13 -- सीवान, संवाद सूत्र । माय भारत सीवान की ओर से जिले के विभिन्न प्रखंडों में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना और समाज को एक नशा मुक्त दिशा में ले जाना है। अभियान के दौरान सदस्यों ने नुक्कड़ नाटक, रैलियों, पोस्टर और जनसंपर्क के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि शराब, सिगरेट, गुटखा और अन्य मादक पदार्थों का सेवन न केवल व्यक्ति के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित करता है, बल्कि उसके परिवार और पूरे समाज के लिए भी गंभीर खतरा बन जाता है। अभियान में वक्ताओं ने कहा कि नशा आज हमारे समाज के सामने खड़ी एक विकट समस्या है। इससे लड़ने के लिए परिवार और दोस्तों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। यदि समाज एकजुट होकर इस बुराई के खिलाफ खड़ा हो जाए, तो न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.