पिथौरागढ़, दिसम्बर 1 -- पिथौरागढ़। पुलिस ने पहाड़ी वोकल के ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान युवाओं को जागरूक किया। इस दौरान साइबर सेल निरीक्षक नीरज भाकुनी ने बच्चों व युवाओं को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। साथ ही पुलिस ने आमजन को वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताएं। पुलिस ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है, तो उसकी जानकारी तुरन्त साइबर हेल्पलाइन नम्बर पर दें। इस दौरान टीम से हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल विपिन ओली मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...