हल्द्वानी, मार्च 28 -- हल्द्वानी,वरिष्ठ संवाददाता। इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय में आम्रपाली विश्वविद्यालय और एमआईटी हल्द्वानी की ओर से भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद द्वारा राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन हुआ। भविष्य की सुरक्षा: हिमालय क्षेत्र में युवाओं को नशीली दवाओं के सेवन के दुरुपयोग विषय पर मंथन किया गया। विभागाध्यक्ष मनोविज्ञान लखनऊ विश्वविद्यालय प्रो.मधुरिमा प्रधान ने ऑनलाइन जुड़कर अपनी बात रखी। उन्होंने नशे की लत से ग्रस्त व्यक्तियों की पहचान को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि नशे की आदत को रोकना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन जागरूकता कार्यक्रमों और मनोवैज्ञानिक थेरेपी से सुधार संभव है। इस दौरान पोस्टर प्रतियोगिता में प्रियांशी रावत (महिला महाविद्यालय, हल्द्वानी) ने प्रथम, नानूप्रिया पाठक (एमबीपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.