जौनपुर, जनवरी 26 -- मछलीशहर, हिन्दस्तान संवाद। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर रविवार को भाजपा की ओर से नगर स्थित एक पैलेस में नव मतदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.अजय कुमार सिंह ने पहली बार मतदान करने जा रहे अभिषेक मिश्रा, इरशाद रहमानी, कुशलराज वर्मा, धनंजय पटेल, साहिल शेख सहित कुल 22 नव मतदाताओं को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। उन्हें निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदारी के साथ मतदान करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पहली बार मतदान करने वाले युवा देश के भविष्य के निर्माता होते हैं। उन्होंने नव मतदाताओं से जाति, धर्म और लोभ-लालच से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में मतदान करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राकेश शुक्ला, रमेश मिश्रा, राजेश यादव, मेहीलाल ग...