बागेश्वर, दिसम्बर 23 -- सुमित्रानंदन पंत राजकीय महाविद्यालय गरुड़ एवं उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के संयुक्त तत्वाधान में देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत एक दिवसीय संवेदीकरण कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर युवाओं को स्वरोजगार अपनाने के टिप्स दिए। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अवधेश तिवारी ने छात्र-छात्राओं को उद्यम करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. श्वेता पंत ने उत्तराखंड के स्थानीय व्यंजन मडुवा, भट्ट की दाल, गहत के व्यवसायिक उपयोग की सलाह दी। डॉ. उर्वशी टम्टा ने स्थानीय ऐपण एवं चित्रकारी को उद्यम के रूप में प्रोत्साहित किया। डॉ. दिवाकर टम्टा ने उत्तराखंड के प्राचीन धरोहरों एवं मंदिरों, पर्यटन एवं होमस्टे संचालित कर स्वरोजगार अपनाने की सलाह दी। संचालन करते हुए डॉ. शेर राम टम्टा ने उत्तराखंड के आर्थिक पर्यटन को समृद्ध करने पर जोर दिया। द...