रुद्रपुर, नवम्बर 25 -- रुद्रपुर, संवाददाता। नौकरी का झांसा देकर युवाओं को म्यांमार भेजकर साइबर ठगी में धकेलने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के एक एजेंट को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार पुत्र बाबूराम निवासी शिवनगर कॉलोनी, काशीपुर के रूप में हुई है। उसके मोबाइल और व्हाट्सऐप चैट से गिरोह से जुड़े महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए हैं। एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह ने बताया कि म्यांमार में भारतीय युवाओं को बंधक बनाकर साइबर अपराध कराए जाने के मामलों में विस्तृत जांच की जा रही है। हाल ही में ऊधमसिंह नगर जिले के सात युवाओं को रेस्क्यू कर भारत लाया गया, जिनसे पूछताछ में काशीपुर और जसपुर क्षेत्र के कई एजेंटों की भूमिका सामने आई। इसके बाद साइबर क्राइम थाना कुमाऊं, पंतनगर में छह एजेंटों के खिलाफ 22 नवंबर को मुकदमा दर्ज किया गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.