बिजनौर, जनवरी 3 -- नगर पंचायत साहनपुर में लोगों ने चोरी छिपे नशे का कारोबार करने वालो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एक व्यक्ति द्वारा सौ रुपए के तीन दाने और अच्छा माल बताने की जानकारी देने का वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें इसको लेकर पुलिस प्रशासन और संबंधित विभाग पर भी सवाल उठ रहे है। नजीबाबाद के नगर पंचायत सहानपुर में अवैध रूप से नशे का कारोबार हो रहा है। लोगों का आरोप है कि चौक बाज़ार के पास एक परचून की दुकान और पर्दे की आड़ में सुल्फा धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। सूत्रों की माने तो यहाँ सुल्फा खुलेआम नहीं दिया जाता, बल्कि ग्राहक को इशारों में बुलाकर हाथ में थमा दिया जाता है, ताकि किसी को शक न हो। ऊपर से सब कुछ सामान्य है, लेकिन अंदरखाने नशे का यह धंधा लगातार चल रहा है, कस्बे के जागरूक लोगों ने स्थानीय प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि य...