भागलपुर, मार्च 30 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता कृषि में अपार संभावनाएं हैं। यदि इसमें युवाओं का योगदान हो जाए तो देश कृषि के क्षेत्र में तेज रफ्तार से प्रगति करेगा। इसको लेकर युवाओं को कृषि से जोड़ने की लगातार कवायद हो रही है। इसके तहत ही बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) से इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च (आईसीएआर) के तहत एक्ट्रेटिंग एंड रिटेनिंग यूथ इन एग्रीकल्चर (आर्या) प्रोजेक्ट चल रहा है। इसके तहत युवाओं को कृषि से जोड़ने की कवायद की जा रही है। कुलपति प्रो. दुनिया राम सिंह ने बताया कि इस केवीके के माध्यम से काफी संख्या में युवा किसान इससे लाभान्वित हो रहे हैं। केवीके के वैज्ञानिक डॉ. जियाउल होदा ने बताया कि कुलपति के मार्गदर्शन में आर्या प्रोजेक्ट के तहत अब तक 200 से ज्यादा युवाओं ने अपना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.