लखीसराय, मई 10 -- चानन, निज संवाददाता। चानन थाना क्षेत्र के मननपुर बाजार एवं भलूई हॉल्ट पर इन दिनों ताश पर आधारित जुआ का खेल खुब फल फूल रहा है। लखपति बनने की लालच में युवा वर्ग के साथ ही अन्य वर्ग के लोग अपनी गाढ़ी कमाई रोजाना लूटा रही है। खुलेआम चल रहे इन कारोबार पर न तो खाकी वर्दी की नजर है और न ही खादी वर्दीधारी इस पर लगाम कसने का प्रयास कर रहे है। यही वजह है कि यह धंधा काफी फल फूल रहा है। भलूई हॉल्ट के जीर्ण शीर्ण रेलवे क्वार्टर के अलावा मननपुर रेलवे मैदान सहित आधा दर्जन जगहों पर सुबह से शाम तक ताश के आड़ में जुआ का खेल होते रहता है। इधर, चानन थानाध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद ने कहा कि सूचना मिली है, इस पर कार्रवाई किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.