प्रयागराज, फरवरी 13 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उद्यमी लांच पैड प्रोजेक्ट के तहत उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन विभाग की ओर से शुक्रवार को विकास भवन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उ‌द्घाटन सीडीओ हर्षिका सिंह ने किया। निर्यात प्रोत्साहन ब्यूरों से अमित अग्रवाल, खाद्य प्रसंस्करण विशेषज्ञ गगनदीप सिंह तथा बैंकिंग विशेषज्ञ विनय कुमार ने युवाओं को स्वरोजगार व उद्योग स्थापना के लिए वित्तीय सहायता से संबंधित जानकारी दी गई। आखिर में सहायक आयुक्त हैदर रजा ने युवाओं के सवालों का जवाब दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...