प्रयागराज, जून 24 -- युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की एक जनपद एक उत्पाद (ओपीओपी) योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए प्रयागराज में मूंज उत्पाद तथा खाद्य प्रसंस्करण (अचार, चटनी, मुरब्बा और बेकरी) ट्रेड में निःशुल्क प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इस योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को 10 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत उन्हें संबंधित ट्रेड की टूलकिट निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे अपने व्यवसाय की शुरुआत कर सकें। हस्तशिल्प और छोटे उद्योगों से जुड़े इच्छुक आवेदक www.diupmsme.upsdc.gov.in वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के समय आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, निवास प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.