चंदौली, फरवरी 13 -- चंदौली, संवाददाता। स्वरोजगार को बढ़ावा देने और सफल उद्यमी तैयार करने के उद्देश्य से यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से विशेष कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारम्भ मुख्य अतिथि एलडीएम सुनील कुमार भगत और डीडीएम बिजेंद्र कुमार सिंह ने किया। इस दौरान एलडीएम ने कहा कि कृषि क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। आधुनिक तकनीक, उचित प्रबंधन एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ कार्य करके किसान एवं युवा सफल उद्यमी बन सकते हैं। उन्होंने स्वरोजगार अपनाने, आत्मनिर्भर बनने और बैंक एवं अन्य वित्तीय संस्थाओं की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। संस्थान की निदेशक स्मिता वर्मा ने आरसेटी की ओर से चलाए जा रहे 70 प्रकार के निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। कहा कि इनमें एसी मरम्मत, ...