शामली, फरवरी 13 -- शहर के सिविल लाइन में शुक्रवार को स्पेल 3.0 कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए एसपी एनपी सिंह ने कहा कि जीवन में अनुशासन, भारत के संविधान के प्रति आस्था तथा देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठा युवाओं के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों के माध्यम से पुलिस और समाज के बीच बेहतर संवाद स्थापित होगा तथा पुलिस की छवि में भी सकारात्मक सुधार आएगा। एएसपी सुमित शुक्ला ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि 120 घंटे की यह योजना विद्यार्थियों को आत्मविश्वासी और निर्भीक बनाती है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम की जिला नोडल अधिकारी अर्शी खान ने बताया कि यह योजना छात्रों और पुलिस-प्रशासन के बीच संवाद स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.