रांची, जून 8 -- रांची। युवाओं की स्वरोजगार योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए राजद ने राज्य सरकार से विशेष आर्थिक पैकेज देने की मांग की है। इस संबंध में युवा राजद अध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल शनिवार को वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से उनके आवास पर मिला। इस दौरान पांच सूत्री मांगें भी रखीं। राधाकृष्ण किशोर ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार सुझावों पर गंभीरता से विचार करेगी। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश प्रवक्ता डॉ मनोज, युवा राजद प्रवक्ता क्षितिज मिश्रा, डॉ आरके सोनी मौजूद रहे। पांच सूत्री मांगों में रोजगार सृजन के लिए बजट आवंटन, ग्रामीण विकास योजनाओं में तेजी, पिछड़े एवं आदिवासी इलाकों के लिए विशेष आर्थिक नीति, जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और बढ़ते महंगाई पर नियंत्रण शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.