वाराणसी, फरवरी 24 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू के अंतर-संकाय युवा महोत्सव स्पंदन-2026 का चौथा दिन प्रभावशाली कथाओं और रंगमंचीय प्रस्तुतियों को समर्पित रहा। युवाओं ने विभिन्न मंचों पर अपने सशक्त अभिनय से दमदार मौजूदगी दर्ज कराई। साथ ही अपनी सामाजिक सक्रियता और विरासत की चिंता का भी भान कराया। कृषि शताब्दी भवन में मोनो एक्टिंग प्रतियोगिता में पौराणिक, ऐतिहासिक और समकालीन सामाजिक संदर्भों पर आधारित प्रस्तुतियां हुईं। गांधारी, कर्ण, द्रौपदी और अश्वत्थामा जैसे पात्रों को भावनात्मक गहराई के साथ दिखाया तो वैवाहिक उत्पीड़न, महिलाओं की सुरक्षा, एसिड अटैक, बेरोज़गारी, सड़क सुरक्षा और अकेलेपन जैसे विषयों पर संवेदनशील प्रस्तुतियां दीं। स्वतंत्रता भवन में लघु नाटक प्रतियोगिता में सामाजिक चिंतन और साहित्यिक परंपरा पर आधारित प्रस्तुतियां हुईं। क...