रांची, दिसम्बर 18 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के कुन्दी गांव स्थित आसा संस्थान भवन में गुरुवार को 'नवां बिहान क्लब' और ग्रामीणों के बीच बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य, सामाजिक जागरुकता और स्वच्छता अभियान सहित विभिन्न जनकल्याणकारी विषयों पर चर्चा की गई। नवां बिहान क्लब ने क्षेत्र में अब तक किए गए सामाजिक और जनहित के कार्यों का विवरण ग्रामीणों के साथ साझा किया। भविष्य में क्लब को और अधिक सुचारु तथा संगठित रूप से आगे बढ़ाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई। क्लब के बेहतर संचालन के लिए एक 10 सदस्यीय समिति गठित की गई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि क्लब की अगली बैठक पांच जनवरी को होगी। बैठक में साकेत सिंह, विनोद सिन्हा, अली हसन, अजीत केसरी, नूरुल हक, किशोर गोप, महमूद, राजिक और मास्टर सज्जाद हुसैन आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...