बरेली, फरवरी 7 -- माय भारत बरेली के तत्वावधान में शुक्रवार को एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में छह दिवसीय कश्मीरी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय, राज्य निदेशक माय भारत अनिल कुमार सिंह, उप निदेशक पुष्पा सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उपनिदेशक पुष्पा सिंह ने प्रतिदिन होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसमें युवाओं के लिए शैक्षणिक भ्रमण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन, संवाद सत्र एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। विशिष्ट अतिथि मेयर डॉ. उमेश गौतम ने आयोजकों से अपेक्षा व्यक्त की कि कश्मीर से आए इन युवाओं को आगामी पांच दिनों में बरेली के प्रमुख बाजारों, राष्ट्रीय म...