हरदोई, जनवरी 12 -- हरदोई। युवा दिवस डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय अल्लीपुर में गोष्ठी हुई। शुभारंभ स्वामी विवेकानंद एवं सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान के संस्थापक संरक्षक बाबूराम त्रिवेदी के चित्रों पर पुष्पार्चन कर किया गया। सरस्वती वंदना स्वागत गीत बी.ए. छात्राओं दर्शिका दीक्षित व अंशिका वर्मा ने किया। मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी सविता सिंह ने कहा कि स्वामी जी युवाओं के सबसे बड़े प्रेरणा स्रोत हैं। उनका मानना था कि युवा ही देश का भविष्य हैं। उन्होंने एक मंत्र दिया जो आज भी हर युवा के रगों में जोश भर देता है उठो जागो तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए। विशिष्ट अतिथि आराधना दुबे प्रवक्ता राजकीय पालीटेक्निक ने कहा विवेकानंद बचपन से ही बहुत जिज्ञासु प्रवृत्ति के थे। सत्य की खोज में लगे रहते थे। वे एक आधुनिक सन्यासी थे जिन्होंने...