रामपुर, मई 15 -- पुलिस भर्ती की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए बनाया गया रनिंग ट्रेक उनके हौंसलों और सपनों की उड़ान साबित हो रहा है। इसी ट्रेक पर दौड़कर पुलिस भर्ती में सफल हुए 73 युवाओं को शहर विधायक आकाश सक्सेना ने सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं से आहवान करते हुए कहा कि वो ईमानदारी का संकल्प लेकर देश की सेवा में जुट जाएं। हर पीड़ित और जरूरतमंद की मदद करें। करीब एक साल पहले पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले संकल्प क्लासेज के अभ्यर्थियों ने शहर विधायक आकाश सक्सेना से मुलाकात की थी। उस वक्त उनकी मांग थी कि शहर में कोई रनिंग ट्रेक नहीं है, जिस कारण उनकी फिजिकल और दौड़ की तैयारी नहीं हो पा रही है। ऊबड़-खाबड़ मैदानों में अभ्यास करना चोटिल होने जैसा है। जिसके बाद शहर विधायक ने तत्काल अधिकारियों से वार्ता कर रजा टैक्सटाइल के मैदान में अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.