अंबेडकर नगर, फरवरी 2 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। ग्रामर्षि एकेडमी इंटरनेशनल गद्दोपुर में विद्यालय का वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अयोध्या रोली सिंह, विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडे, प्रबंधक डॉ अंजू पांडे ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वार्षिकोत्सव में बच्चों ने कौव्वाली के माध्यम से भारत को प्राप्त उपलब्धियां पेश की। विजय सोनी के संचालन में बच्चों ने ये तो सच है कि भगवान है, स्कूल नहीं जाना, मोबाइल एडिक्शन, फेस्टिवल ऑफ इंडिया, भांगड़ा, ऑपरेशन सिंदूर, मराठी, राजस्थानी डांस, राम सिया राम, इंग्लिश स्किट, मानव पिरामिड, योगा, महुआ झड़े समेत अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान अतिथियों ने ग्रामर्षिका पत्रिका का विमोचन किया। ...