वाराणसी, दिसम्बर 30 -- वाराणसी। आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट बेहद जरूरी है। इससे युवा न केवल आत्मनिर्भर बनते हैं बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के बेहतर अवसर भी प्राप्त कर सकते हैं। ये विचार मंगलवार को जिला आबकारी अधिकारी कमल शुक्ला ने व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्था शिवपुर में एसईडीआई संस्था की ओर से आयोजित कॅरियर गाइडेंस संगोष्ठी में रखे। कमलापति ब्वायज के प्रधानाचार्य विपुल श्रीवास्तव ने अपने विद्यालय के बच्चों के लिए कौशल विकास की कॅरियर काउंसिलिंग कराने की बात कही। संचालन काशी कृषक इंटर कॉलेज के प्रवक्ता संकठा प्रसाद अस्थाना और धन्यवाद ज्ञापन अरुण त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर दीपक शाह, मुस्कान, धर्मेंद्र, रानू सिंह, ज्योति सिंह, आलोक, साक्षी, डाली शर्मा, करन पटेल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...