बागेश्वर, जून 7 -- सिविल सोसायटी गरुड़ ने क्षेत्र के युवाओं के लिए ऑनलाइन अंग्रेजी विषय की कक्षाएं शुरू कर दी हैं। यह क्लास रविवार को छोड़कर प्रतिदिन शाम सात बजे से पौने आठ बजे तक आयोजित की जा रही हैं। यह क्लास निःशुल्क है। यह जानकारी देते हुए उच्च न्यायालय के अधिवक्ता व सिविल सोसायटी के अध्यक्ष एडवोकेट डीके जोशी ने बताया कि प्रथम चरण में अंग्रेजी विषय की क्लास प्रारंभ कर दी है। सफलता मिलने पर गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, कंप्यूटर, विधिक शिक्षा और अन्य विषयों की कक्षाएं भी शुरू की जाएंगी। उन्होंने बताया कि शिक्षण कार्य में सहयोग करने वाले अध्यापकों को मानदेय दिया जाएगा। इस कक्षा का लाभ कक्षा छह से दस तक के विद्यार्थी ले सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.