प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 20 -- रामपुर खास की विधायक व यूपी सीएलपी लीडर आराधना मिश्रा मोना ने शुक्रवार को विधानसभा में सरकार के समक्ष प्रदेश में बेरोजगारी के कारण युवाओं में अनिश्चितता को लेकर सवाल उठाया। विधानसभा में विधायक मोना ने कहा कि आउटसोर्सिंग नौकरी प्रदेश के युवाओं के भविष्य के लिए सबसे बड़ा धोखा है। प्रदेश के विश्वविद्यालय और डिग्री कालेज में जो पारम्परिक पाठ्यक्रम बीएससी, बीए, बीकॉम है, इसमें प्रतिवर्ष 50 लाख से अधिक छात्र पंजीकृत होते हैं। हर साल लाखों युवा उच्च शिक्षा प्राप्त कर रोजगार की तलाश में निकलते हैं। सरकार का युवाओं के रोजगार के प्रति रूचि न दिखाया जाना बेहद चिन्ताजनक हैं। आज प्रदेश का अधिकांश युवा संविदा और आउटसोर्सिंग आधारित नौकरी करने को मजबूर है। इस नौकरी में वेतन आठ से 10 या 12 हजार मात्र है। विधायक मोना ने कहाकि क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.