मुरादाबाद, जनवरी 11 -- मुरादाबाद। स्वामी विवेकानंद जयंती एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय कार्यालय बुद्धि विहार में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। संघ के राष्ट्रीय मंत्री हरिओम शर्मा ने कौशल विकास एवं स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए युवाओं को प्रेरित किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष विमलेंद्र विमल ने स्वामी विवेकानंद को युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। संघ के प्रदेश मंत्री प्रो. अनिल कुमार ने स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं जिलाध्यक्ष अरुण शर्मा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अंजना सहगल को महानगर संयोजक का दायित्व सौंपा गया। इस मौके पर सुधा सिरोही, डॉ. डीसी रावत, आदित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.