पटना, जनवरी 6 -- जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व में सात निश्चय-3 कार्यक्रम के तहत राज्य के हर जिले में मेगा स्किल सेंटर की स्थापना युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल है। यह योजना आने वाले समय में युवाओं के कौशल विकास को नया आयाम देगा। साथ ही उन्हें स्वरोजगार के लिए सशक्त अवसर उपलब्ध कराएगी। युवाओं का सशक्तीकरण ही विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध बिहार के निर्माण की सबसे मजबूत आधारशिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...