मुजफ्फरपुर, अगस्त 29 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता आरडीएस कॉन्सेप्ट और बुद्धा वर्ल्ड गर्ल्स स्कूल में शुक्रवार को कॉलेज व संस्कृति उत्थान समिति के संयुक्त तत्वावधान में आजादी के बाद राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर संवाद सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय संस्कृति और आजादी के इतिहास पर भी विस्तार से चर्चा हुई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्य बौद्धिककर्ता डॉ. राजेश्वर कुमार प्रवीर सह प्रांत प्रचारक ने कहा कि आजादी के 78 साल बाद भी राष्ट्र निर्माण का कार्य अधूरा है। आप सभी युवाओं के कंधे पर वैचारिक तौर पर पुन: अखंड भारत बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। करीब 22 साल बाद 2047 में भारत विश्व का प्रथम आर्थिक शक्ति होगा। उन्होंने युवाओं से केवल अधिकारों की बात न कर अपने कर्तव्यों का पालन करने का भी आग्रह किया। कहा कि राष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.